24 अप्रैल का राशिफल: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी, कर्ज लेना पड़ सकता, जानें अपने राशि का हाल

मेष राशि - अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।

वृष राशि - व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

मिथुन राशि - स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। खर्च अधिक होगा। कर्ज लेना पड़ेगा। तनाव रहेगा।

कर्क राशि - यात्रा लाभदायक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल चलेगा। आय में वृद्धि होगी।

सिंह राशि - नई योजना बनेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। आय बनी रहेगी।

कन्या राशि - कोर्ट-कचहरी के कार्य अच्छे रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। निवेश अनुकूल रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि - दु:खद समाचार मिलेगा। भागदौड़ रहेगी। किसी के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी। समय नेष्ट रहेगा।

वृश्चिक राशि - कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय बनी रहेगी।

धनु राशि - रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट लाभकारी रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।

मकर राशि - रुके कार्यो में गति आएगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी।

कुंभ राशि - वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी होगी। शोक समाचार मिलेगा। भागदौड़ रहेगी। 

मीन राशि - प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा शुभ रहेगी। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। 

श्री सुरेश कुमार आसवानी जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र
बालाजी नगर माकड़वाली रोड वैशाली नगर अजमेर

No comments:

Post a Comment