होते है अनुभवी - बड़ी उम्र के व्यक्ति को जीवन के लगभग सभी अनुभव होते हैं क्योंकि उम्र के साथ वो उन सभी परिस्थितियों से गुजर चुके होते हैं जो जीवन में बाधाएं डालने का काम करती हैं। इस कारण वो बाकी लोगों से ज्यादा समझदार और परिस्थितियों से संभालने में सक्षम भी हो जाते है, इसलिए वजह से लड़कियां उनके साथ रहना पसंद करती हैं।
रिलेशनशिप में मैच्योर - उम्र के साथ लोग मैच्योर भी हो जाते है और समझदारी की बातें भी करने लगते हैं। इतना ही नहीं रिश्तों को काफी गंभीरता से लेते हैं। इसलिए उनके साथ रिलेशनशिप को लंबे समय तक निभाना आसान होता है।
होते हैं स्वतंत्र - उम्र में एक पड़ाव पर आकर पुरुष अपने निर्णय खुद लेते है ना कि मां के लाडके की तरह बर्ताव। इसलिए वो अपने विचार या निर्णय लेने के लिए बिल्कुल स्वतंत्र होते हैं और घर संभालने से लेकर अपने फैसले लेने तक हर चीज अपने बलबूते पर करते है। बस लड़कों की यही खूबी लड़कियों को झट से इम्प्रेस कर जाती हैं।
आर्थिक रुप से होते हैं आत्मनिर्भर - बड़ी उम्र के पुरुष आर्थिक रुप से भी स्वतंत्र होते हैं क्योंकि उम्र के एक पड़ाव पर आकर वो अपने करियर के उस मुकाम पर पहुंच गए होते हैं जो वो करना चाहते हैं। इसलिए वो फाइनेंशली खुद पर डिपेंड रहते हैं। लड़कियों की पहली ख्वाहिश भी यहीं होती है कि उनका पार्टनर उन्हें बेहतर लाइफ एन्जॉय करवाएं।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment