वकील ने छपवाया अपनी शादी का अनोखा कार्ड, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कार्ड की तस्वीरें

वकील ने छपवाया अपनी शादी का अनोखा कार्ड
दिल्ली (Delhi)। शादी के कार्ड को असम के एक वकील ने छपवाया है, जिसे पढ़ने के बाद लोग हैरान हैं और खूब मजे भी ले रहे हैं। इस वेडिंग कार्ड को भारतीय संविधान की थीम पर रखा गया है। इस कार्ड को 2021 में छपवाया गया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आमतौर पर आपने देखा होगा कि शादी के कार्ड में मेहमानों से विवाह में शामिल होने की अपील की जाती है, लेकिन इस कार्ड में बिल्कुल उल्टा है। आइये जानते हैं कि इस कार्ड में आखिर ऐसा क्या है कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

अपनी शादी को अलग और यादगार बनाने के लिए वकील ने संविधान थीम वाला शादी का कार्ड छपवाया है। शादी के इस निमंत्रण पत्र में विवाह से संबंधित कानूनों और अधिकारों के बारे में भी लिखा गया है। वहीं न्याय के तराजू के दोनों ओर दूल्हा और दुल्हन के नाम लिखे गए हैं। इस कार्ड को पढ़कर लोग हैरान हैं। अपनी शादी के इस कार्ड में वकील ने लिखवाया है कि- 'विवाह का अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार का एक घटक है। मेरे लिए इस मौलिक अधिकार का उपयोग करने का समय रविवार 28 नवंबर 2021 को है।' 

आगे कार्ड में वकील ने लिखवाया है कि- 'मैं आप सब से अपील करता हूं कि अनुच्छेद 19 (i) (B) (शांतिपूर्वक और बिना हथियारों के इकट्ठा होने का अधिकार) के तहत उपस्थित हों और अपना आशीर्वाद दें।' सिर्फ यही नहीं कार्ड में ये भी लिखा गया है कि जब वकीलों की शादी होती है तो वे हां नहीं कहते हैं, बल्कि कहते हैं, 'हम नियम और शर्तों को स्वीकार करते हैं। अब ये अनोखा शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

No comments:

Post a Comment