एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने बिकिनी में कराया वीडियो शूट, ट्रॉल ने किए भद्दे कमैंट्स

एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने बिकिनी में कराया वीडियो शूट, ट्रॉल ने किए भद्दे कमैंट्स
चाहे दुनिया में कुछ भी हो जाए बिग बॉस ओटीटी स्टार उर्फी जावेद फैन्स का ध्यान खींचने में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहेंगी। अपने अजीबोगरीब स्टाइल से हमेशा चर्चा बटोरने वाली उर्फी जावेद ने आज भी कुछ ऐसा ही किया है। इस वक्त हर तरफ सिर्फ और सिर्फ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की ही चर्चे हो रहे हैं। इस बीच उर्फी जावेद ने लोगों का अटेंशन पाने के लिए अपने बोल्ड अवतार की झलक दिखा दी है। इसी के साथ एक बार फिर से लोगों ने उनकी टांग खिंचाई शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर कुछ ही घंटे पहले उर्फी जावेद ने अपना नया वीडियो शेयर किया है।

उर्फी ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा - ऐसा कोई भी दिन नहीं होता है कि उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट ना करें। कई बार तो वह दिन भर ही 4 से 5 पोस्ट शेयर कर ही देती हैं। कई लोग उर्फी जावेद की तारीफ करते हैं, लेकिन इन लोगों की तादाद हमेशा कम ही होती है।

No comments:

Post a Comment