नाबालिग लड़की को मंगलवार 19 अप्रैल को गुंटूर में पुलिस द्वारा बचा लिया गया है। जांच में सामने आया है कि आठ महीने के दौरान 80 से अधिक पुरुषों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया है। आठ महीने से अधिक समय तक नाबालिग को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार 19 अप्रैल को बी.टेक के एक छात्र सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने अपराध में शामिल 80 लोगों को भी गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है जो फरार हैं।
पीड़िता को एक महिला सवर्ण कुमारी ने गोद लिया था, लड़की की मां की कोरोना के कारण मौत हो गई थी और इसके बाद महिला लड़की के पिता की जानकारी के बिना लड़की को अपने साथ ले आई। अगस्त 2021 में लड़की के पिता ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला सवर्ण कुमारी की पहचान की। इस मामले में पहली गिरफ्तारी जनवरी में हुई थी और मंगलवार 19 अप्रैल को गुंटूर पश्चिम क्षेत्र पुलिस ने बी.टेक के एक छात्र सहित 10 और गिरफ्तारियां की गई हैं।

No comments:
Post a Comment