सुहागरात पर दुल्हन ने पति को बताई सच्चाई, फिर हो गया ऐसा की बुलानी पड़ी पंचायत

ग्वालियर। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन अपनी सुहागरात में एक-दूसरे के बारे में बताते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर से अलग ही मामला सामने आया है। जहां दुल्हन को सुहागरात में दूल्हे को अपने बारे में सच बताना इतना महंगा पड़ गया, उसने कभी सोचा नहीं था। क्योंकि वह नहीं चाहती थी, उसके इस नए रिश्ते की शुरूआत झूठ से हो। इसलिए उसने बता दिया कि शादी से पहले उसके साथ रेप हुआ था। फिर क्या था, अगले ही दिन दूल्हा उसे अपने मायके छोड़ आया।

दुल्हन ने इसलिए दूल्हे को बताया अपना सच
दरअसल, ग्वालियर की रहने वाली 21 साल की लड़की का विवाह आज से तीन साल पहले 2019 में ग्वालियर के ही एक लड़के साथ हुआ था। यह शादी काफी धूमधाम और अच्छे से संपन्न हुई थी। इसी बीच सुहागरात में दूल्हा-दूल्हन अपने-अपने बारे में बता रहे थे। लड़के ने अपनी गुजरी जिंदगी के बारे में बात की। तभी उसने लड़की से पूछा तो उसने भी सारी बात सच बताते हुए कहा-मैं नहीं चाहती हूं कि हमारी जिंदगी की शुरूआती किसी झूठ से होनी चाहिए। इसलिए मैं आपको बता देना चाहती हूं कि विवाह से पहले मेरे साथ किसी ने रेप किया था। इसके बाद अगले दिन सुबह लड़के ने यह बात अपने घरवालों को बता दी। फिर वह दूसरे ही दिन लड़की को उसके घर छोड़ आए। साथ कहा कि तुम लोगों ने इतनी बड़ी बात छुपाकर ये शादी की है। इसके अलावा दूल्हे ने फैमिली कोर्ट में इस विवाह को रद्द करवाने के लिए आवेदन दे दिया।

रेपिस्ट का नाम सुनते ही उड़े लोगों के होश
कोर्ट केस करने से प हले दूल्हा जब दुल्हन को साथ रखने के लिए तैयार नहीं हुआ तो दोनों के घरवालों ने एक पंचायत बुलाई। जिसमें यह भी पता किया गया कि आखिर दुल्हन के साथ किसने यह रेप किया था। लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो यह सुन लोगों के होश उड़ गए। क्योंकि रेप करने वाला कोई और नहीं बल्कि दुल्हन के मामा के लड़के ने रेप किया था। हालांकि लड़की ने मामला सामने आने के बाद रेप करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया था। लेकिन दूल्हा फिर साथ रखने के लिए राजी नहीं हुआ।

No comments:

Post a Comment