भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने ब्रालेट में वीडियो किया शेयर, ओपन श्रग में दिखाया बोल्ड अंदाज

एक्ट्रेस रानी चटर्जी
भोजपुरी फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस रानी चटर्जी आज देशभर में अपनी एक खास पहचान हासिल कर चुकी हैं। अपनी फिल्मों और गानों के अलावा वह अपने चाहने वालों के बीच बोल्ड अवतार को लेकर भी काफी चर्चा में बनी रहती हैं। ऐसे में उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी लंबी होती जा रही है।

बिंदास अंदाज में दिखीं रानी
रानी चटर्जी ने अब फिर से इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें काफी बिंदास और बोल्ड अंदाज में देखा जा रहा है। इस दौरान वह अपनी ब्रालेट फ्लॉन्ट करते हुए इंटेंस लुक में डांस कर रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर की ब्रालेट के साथ ब्लैक एंड व्हाइट कलर का श्रग पहना हुआ है।

वायरल हुआ वीडियो
एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को स्मोकी आई और न्यूड मेकअप से कंप्लीट किया है। यहां उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा है। वीडियो में एक्ट्रेस पंजाबी सॉन्ग 'परवाह' पर पूरे जोश में डांस करती दिख रही हैं। अब फैंस के बीच रानी का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा हैं।

No comments:

Post a Comment