इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसे देख पुलसिवालों के भी रोंगटे खड़े हो गए। पिता ने जब अपनी शादीशुदा बेटी को उसके अफेयर को लेकर डांटा तो उसने गुस्से में आकर खौफनाक कदम उठाया हैं। महिला ने पिता के घर में आग लगा दी, जिसमें सो रहे दो मासूम बच्चियों की जलकर मौत हो गई। महिला की करतूत जानकर खुद पुलिस वाले भी शॉक्ड हो गए।
निर्दयी बुआ ने भतीजियों को नींद में ही मार डाला
दरअसल, यह दर्दनाक मामला सोमवार देर रात इंदौर के एक स्लम एरिया से सामने आया है। जहां एक महिला का दो शादियां होने के बाद भी एक अन्य युवक के साथ अफेयर चल रहा था। जब इस मामले के बारें उसके पिता को पता चला तो उन्होंने बेटी को काफी खरी-खोटी सुनाईं और एक थप्पड़ भी मार दिया। जैसे ही पिता घर से बाहर गए तो बेटी ने गुस्से में आकर घर में आग लगा दी। जिस वक्त उसने आग लगाई उसमें महिला की दो नाबालिग भतीजी गहरी नींद में सो रही थीं। दोनों की आग में जिंदा जलकर मौत हो गई।

पिता का बदला भाई के बच्चों को मार कर लिया
मामले की जानकारी देते हुए इंदौर के पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि आरोपी महिला का नाम बरखा है। उसकी दूसरी शादी हो रखी है। लेकिन वो तीसरे युवक के साथ रिलेशन में है। इसी बात पर पति और उसका आए दिन विवाद होता रहता था। सोमवार रात भी दोनों में इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान महिला के पिता ने उसे लड़ते हुए देखा और एक थप्पड़ जड़ दिया। बस इसी बात का बदला उसने घर में लगाकर अपने भाई-भाभी के दो बच्चों को मारकर लिया।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment