बंदूक दिखाकर 21 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप, फिर बनाया अश्लील वीडियो

राजस्थान की राजधानी जयपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। वह 9 फरवरी में अजमेर में अपने घर गई हुई थी। वहां मकान में उसे अकेला पाकर एक युवक जबरन अंदर घुस आया और पिस्टल दिखाकर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने बुधवार को जयपुर के चित्रकूट थाने में विजय नामक एक युवक पर केस दर्ज कराया है।

21 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह टोंक की निवासी है। फिलहाल जयपुर में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। आरोपी ने पीड़िता की अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी बना लिए। वारदात के बारे में किसी को भी कुछ बताने पर जान से मार डालने और फोटो और वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देता था। धमकी के कारण, पीड़िता ने वारदात के बारे में उस वक़्त किसी को भी कुछ नहीं बताया और जयपुर आ गई थी। जयपुर लौटने के बाद भी आरोपी ने पीड़िता को लगातार फोन कर प्रताड़ित किया। आरोपी पीड़िता पर अजमेर के विजयनगर आने का दबाव डालने लगा। पीड़िता ने विजयनगर जाने से इनकार कर दिया।

आरोपी ने पीड़िता और उसकी छोटी बहन को जयपुर से उठाकर ले जाने, बलात्कार करने व तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ने की धमकी दी। घबराकर पीड़िता ने बुधवार देर रात चित्रकूट थाने पहुंच विजय सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया। बलात्कार की वारदात विजयनगर में हुई थी। ऐसे में पुलिस ने जीरो नंबरी FIR काटकर उसे जांच के लिए अजमेर जिला SP दफ्तर भिजवा दिया है। फ़िलहाल मामले की जांच जारी है।

No comments:

Post a Comment