सांप के मुँह से जिंदा बचकर बाहार आता दिखा मेढ़क, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग, देखें

एंटरटेनमेंट डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों जंगली जानवरों के हैरतअंगेज वीडियो तेजी से वायरल होते देखे जाते हैं। जिसे देख हर कोई सरप्राइज होते नजर आ ही जाता है। हाल ही के दिनों में सांपों के खौफनाक वीडियो को सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच कमाल की पॉपुलैरिटी मिल रही है। सांपों के जहरीले होने के कारण उनके शिकार के वीडियो को देखना हर कोई पसंद करता है।

सांपों को अपने शिकार में हमेशा ही कामयाब होते देखा गया है। ऐसा काफी कम ही होता है जब जहरीले और फूर्तीले सांप अपने शिकार को पछाड़ने में नाकाम नजर आते हैं। हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक सांप को अपने शिकार को मार गिराने की पूरी कोशिश करते देखा जा रहा है, जिसे दौरान पूरी जी जान अपनी जिंदगी बचाने में लगा सांप का शिकार जीतते नजर आता है। वायरल हो रही क्लिप को आईएफएस अधिकारी सुसांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।

No comments:

Post a Comment