मलाइका अरोड़ा की कार का हुआ एक्सीडेंट, हल्की चोट का शिकार हुई एक्ट्रेस

Malaika Arora's car accident
दिल्ली। मलाइका अरोड़ा का खोपोली एक्सप्रेस-वे पर एक्सीडेंट हो गया है। घटना की सूचना मिलते है मौके पर पुलिस पहुंची और एक्ट्रेस की मदद की। उनके फैंस इस खबर के बाद उनके लिए प्रार्थना कर रहे है। बता दे कि अपनी अदाओं से सबके दिलो पर राज़ करने वाली बॉलीवुड ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का बीती रात खोपोली एक्सप्रेसवे पर कार ऐक्सिडेंट हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मलाइका अरोड़ा अपनी कार रेंज रोवर (Range Rover) में थी। सूचना मिलते ही उनको अपोलो हॉस्पिटल में ले ज़ाया गया। फ़िलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

हल्की चोट का शिकार हुई एक्ट्रेस
इस एक्सीडेंट में मलाइका अरोड़ा को हल्की चोट लगी है। उन्हें टांके लगाए गए है। इस घटना के दौरान मलाइका अपने सिर के पास एक तकियां रख कर बैठी थी, जिस कारण सिर में गहरी चोट नहीं आई है।

3 कार के बीच हुआ एक्सीडेंट
खोपोली पुलिस स्टेशन पुलिस ने बताया कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट (Accident) प्रोन इलाके में तीन गाड़ियां आपस में टकरा गयी. जिसमे तीनो ही गाड़ियों को नुकसान हुआ है। पहली और तीसरी गाड़ी टूरिस्ट थी जबकि मलाइका रेंज रोवर में बैठी थी।

No comments:

Post a Comment