Weather Forecast: देश मे फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में होंगी जमकर बारिश

Weather Forecast: देश मे फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में होंगी जमकर बारिश
दिल्ली। देश के कई राज्यों में मौसम के बदलने का सिलसिला जारी है। एक बार फिर से नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा के साथ-साथ महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 7 से 10 मार्च के दौरान इन स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है, साथ ही कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है।

वहीं 8 और 9 मार्च को मध्य महाराष्ट्र में ओले गिरने की भी संभावना है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में आज से 9 मार्च के दौरान बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। उत्तराखंड में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

No comments:

Post a Comment