पेट्रोल- डीजल की कीमत में होगी 15 रुपये की बढ़ोत्तरी, अब आम आदमी पर फूटेगा महंगाई का बम


दिल्ली। आम आदमी के लिए एक खबर परेशान करने वाली है। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है। यूक्रेन संकट की वजह से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में रिकाॅर्ड वृद्धि हुई है, जिसकी वजह से सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमत में वृद्धि करेगी, इसकी पूरी संभावना है।

पेट्रोल और डीजल की कीमत में वृद्धि संभव
एक्सपर्ट्‌स का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में वृद्धि पहले ही हो जाती, लेकिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की वजह से चार महीने तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं की गयी थी, लेकिन अब वृद्धि तय है।

पेट्रोल-डीजल की कीमत में हो सकती है 15 रुपये की वृद्धि
ज्ञात हो कि भारत अपनी कच्चे तेल की 85 प्रतिशत जरूरत आयात के जरिये पूरा करता है। तेल की कीमतों में इस साल पहले से ही 60 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हो चुकी है और कमजोर रुपया देश के लिए और परेशानी बढ़ रहा है। उद्योग से जुड़े सूत्रों ने कहा कि ईंधन खुदरा विक्रेताओं के घाटे को कम करने के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की जरूरत है।

No comments:

Post a Comment