Ukraine Russia War: यूक्रेन में युद्ध से तबाही, कई इलाके बने खंडहर

Ukraine Russia War: यूक्रेन पर रूसी हमले के आठवें दिन रूस की सेना ने कई शहरों के रिहाइशी इलाकों में बमबारी तेज कर दी है। कीव, खारकीव, बुका और इरपिन शहर में कई इमारतें खंडहर में तब्दील हो गई हैं। लोग खौफजदा होकर देश छोड़ रहे हैं।

रूस की मिसाइलों से यूक्रेन लगभग तबाह हो चुका है। सात दिनों से हो रहे मिसाइल हमलों में हजारों लोगों की जान गई, तो वहीं कई घायल भी हुए हैं। दरअसल यूक्रेन में फिलहाल तापमान शून्य से 3 डिग्री नीचे है। यूक्रेन में बन रही स्थिति को देखते हुए ब़ड़ी संख्या में लोगों का पलायन हो रहा है। पांच लाख से ज्यादा लोग यूरोपीय संघ के देशों या फिर किसी और देश में शरण ले चुके हैं।

No comments:

Post a Comment