Realme Narzo 50 की आज पहली सेल, जानिए शानदार फ़ीचर्स और कीमत

गैजेट डेस्क। Realme Narzo 50 को पिछले दिनों ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन आज यानि 3 मार्च को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह कंपनी का बजट रेंज स्मार्टफोन है जो कि यूजर्स को शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा स्मार्टफोन में Dynamic RAM expansion फीचर भी दिया गया है।

Realme Narzo 50: कीमत और उपलब्धता
Realme Narzo 50 को भारत में दो स्टोरेज मॉडल में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। जबकि 6GB + 128GB स्टोरेज को बाजार में 15,499 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन Speed Black और Speed Blue कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। ई-कॉमर्स साइट Amazon से भी खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन आज यानि 3 मार्च को दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Realme Narzo 50: मिलेंगे दमदार फीचर्स
Realme Narzo 50 स्मार्टफोन एंड्राइड 11 ओएस पर आधारित है और इसमें 6.6 इंच की फुल एचडी+ ​आईपीएस डिस्प्ले दी गई है। 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G96 प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए Realme Narzo 50 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 2MP का पोर्ट्रेट लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा मौजूद है। इसमें वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए यूजर्स को 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

No comments:

Post a Comment