दिमित्रो कुलेबास ने दावा किया कि रूस उन देशों के प्रति सहानुभूति दिखाने का नाटक कर रहा है जिनके नागरिक और छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर रूस विदेशी छात्रों के मसले में सहयोग करता है तो सभी को सुरक्षित निकाला जाएगा। उन्होंने कहा, "मैं भारत, चीन और नाइजीरिया की सरकारों से अपील करता हूं कि रूस से फायरिंग को रोकने और नागरिकों को जाने की अनुमति देने की अपील करें। उन्होंने कहा कि भारत यूक्रेन के कृषि उत्पादों के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक है। अगर यह युद्ध जारी रहा तो हमारे लिए नई फसल बोना मुश्किल होगा।
No comments:
Post a Comment