आरोपी युवक ने प्रेमिका से कहा कि इस बार उसका जन्मदिन यादगार तरीके से मनाएगा। इसके लिए उसने तैयारियां की। हालांकि ये तैयारी विवाहिता के जन्मदिन मनाने की नहीं बल्कि उसकी हत्या करने की थी। आरोपी प्रेमी अपनी प्रेमिका की मांग और शादी के दबाव से तंग आ गया था. तंग आकर उसने ये स्टेप उठाया। पुलिस को जब युवती का शव मिला तो ये पता नहीं चल पाया कि ये कौन है। फिर हाथ पर बने टैटू और सोशल मीडिया की मदद से पुलिस ने युवती का शिनाख्त किया और फिर प्रेमी तक पहुंची। घटना के 42 दिन बाद पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया।
सीओ पवन भदौरिया और थाना अधिकारी विक्रम सिंह चारण ने बताया की 3 फरवरी को सूचना मिली कि गैमना पीर रोड पर एक मकान है उसके अंडर ग्राउंड में महिला की डेड बॉडी पड़ी है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और देखा कि महिला का शव पड़ा है। शव के गले पर और पेट के पर धारदार हथियार से वार के निशान हैं। शव करीब 5-7 दिन पुराना है। इधर आदिल पुलिस के हाथ लग गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात कबूल ली। पुलिस ने आदिल और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।
No comments:
Post a Comment