#WATCH उत्तर प्रदेश: एक वायरल वीडियो में बागपत में तेज़ रफ़्तार से आ रहा ऑटो पानी से भरा गुब्बारा लगने से पलटता दिख रहा है। pic.twitter.com/GtGT5lQhxv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 20, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ बच्चे गुब्बारा मारने के लिए सड़क किनारे खड़े होते हैं। जैसे ही उनके सामने से एक ऑटो गुजरता है वह उस पर एक गुब्बारा फेंककर मार देते हैं। जिसके बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलट जाता है और उसमें सवार यात्रियों को चोट लग जाती है। बताया गया कि रंग भरा गुब्बारा फेंकने से ऑटो के शीशे से चालक को दिखना बंद हो गया। ऑटो तेज रफ्तार होने के कारण चालक द्वारा ब्रेक लगाने पर वह अनियंत्रित होकर पलट गया।

No comments:
Post a Comment