सवार थे कुल 132 लोग
सरकारी टीवी पर सर्चलाइट लिए राहत कर्मियों को मौके पर पहुंचते देखा जा सकता है। 'सिविल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ चाइना' (चीन का नागरिक उड्डययन विभाग) की वेबसाइट पर मौजूद सूचना के अनुसार विमान में सवार 132 लोगों में 123 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य थे।

हादसे की खबर सुनकर हैरान हैं चीनी राष्ट्रपति
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि विमान हादसे की खबर सुनकर वह 'हैरान' हैं और व्यापक तलाशी तथा बचाव कार्य का आदेश दिया है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार दुर्घटना के तुरंत बाद जारी निर्देशों में शी ने कहा कि कुनमिंग से गुआनझो जा रहे 'चाइना ईस्टर्न एयरलाइन'के विमान एमयू5735 के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर वह हैरान है।
उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए विस्तृत खोज और बचाव अभियान चलाने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए तत्काल कार्रवाई की जा रही है और विमानन क्षेत्र तथा लोगों के जीवन की सुरक्षा के लिए विमानन क्षेत्र की सुरक्षा को बेहतर बनाने की आवश्यकता है।

No comments:
Post a Comment