तुलसी की जड़ और चंदन मिलाकर के अगर कोई भी व्यक्ति अपने मस्तिष्क पर तिलक करें तो उससे प्रगति करने में आगे बढ़ने में और उन्नति करने में तथा आपको सफलता प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता है। जो भी व्यक्ति तुलसी की मिट्टी का तिलक चंदन मिलाकर करते हैं, वो दूसरे लोगों को वशीकरण करने का काम भी करते हैं। ऐसे लोगों से सामने वाले लोग उनकी बात को मानने लगते हैं और उनके अनुरुप ही चलने लगते हैं।
वहीं तुलसी के सूखे पत्ते अपने पर्स में रखने पर ये पत्ते आपको नकारात्मक चीजों से बचाएंगे और ये आपके पर्स में धन को बढ़ाने का काम करेंगे। वहीं तुलसी के सूखे पत्तों का पाउडर अगर प्रतिदिन सेवन किया जाए तो ये आपकी वुद्धि को तीव्र करते हैं। स्थायी लक्ष्मी प्राप्त करने के लिए तुलसी के पांच पत्ते तांबे के लोटे में डालकर के 24 घंटे के लिए आप रख दें और फिर इस पानी के छींटे अपने पूरे घर में मारें, तो यह आपके घर को पवित्र कर देता है और जो घर पवित्र होता है, वहां स्थायी लक्ष्मी निवास करती हैं।
No comments:
Post a Comment