सूअर का दिल लगवाने के बाद अमेरिकी नागरिक की मौत, डॉक्टर ने नही बताई मौत की वजह

सूअर का दिल लगवाने के बाद अमेरिकी नागरिक की मौत, डॉक्टर ने नही बताई मौत की वजह
अपनी तरह के पहले अभूतपूर्व आपरेशन में दो महीने पहले जनवरी माह में सूअर का जेनेटिकली मोडिफाइड हर्ट ट्रांसप्लांंट करने वाले अमेरिकी व्यक्ति डेविड बेनेट की मंगलवार दोपहर यूनिवर्सिटी आफ मैरीलैंड मेडिकल सेंटर में मृत्यु हो गई।

वह 57 वर्ष के थे। डाक्टरों ने उनकी मौत की वजह तो नहीं बताई है, लेकिन कहा कि कई दिन पहले उनकी हालत बिगड़नी शुरू हो गई थी। अस्पताल की प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि उनके शरीर ने किसी बाहरी अंग को नकार दिया था या नहीं। उनकी मृत्यु के किसी स्पष्ट कारण की पहचान नहीं हुई है। शुरू में बेनेट के शरीर में सूअर का दिल काम कर रहा था और मैरीलैंड अस्पताल ने समय-समय पर ताजा जानकारी दी थी कि बेनेट धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं।

पिछले महीने अस्पताल ने उनका एक वीडियो जारी किया था, जिसमें वह अपने फिजिकल थेरेपिस्ट के साथ काम करते हुए अस्पताल के बिस्तर से फुटबाल का मैच देख रहे थे। बेनेट की सर्जरी करने वाले डा. बार्टले ग्रिफिथ ने एक बयान जारी कर कहा, 'हम बेनेट की मृत्यु से आहत हैं। उन्होंने खुद को साहसी और महान मरीज साबित किया जो आखिर तक लड़ा।'

No comments:

Post a Comment