भीषण सड़क हादसे में बाल-बाल बचा बच्चा, वीडियो देखकर कांप जाएंगी रूह

भीषण सड़क हादसे में बाल-बाल बचा बच्चा, वीडियो देखकर कांप जाएंगी रूह
केरल के कन्नूर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बच्चा बाइक और ट्रक से टकराने के बाद भी बच जाता है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल इस वीडियो में एक सड़क पर लगातार गाड़ी आ जा रही हैं, तभी इस दौरान एक बच्चा साइकिल पर सवार होकर रोड क्रॉस कर रहा होता है कि अचानक एक बाइक आती है और उसे टक्कर मारते हुए आगे निकल जाती है, लेकिन तभी पीछे से ट्रक भी आता है और बच्चे को हवा में उछालते हुए रोड के साइड में फेंक देता है। इस दौरान उसकी साइकिल पूरी तरह से चकनाचूर हो जाती है। बाद में सड़क से गुजर रहे लोग वहीं रुक जाते हैं और ये वाक्या देख दहल जाते हैं।

वहीं दूसरी तरफ बच्चा उठता है और अपने आप का झाड़ता है। थोड़ी देख रुकने के बाद वो वहां से चला जाता है। बता दें कि ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। इस भीषण दुर्घटना को देखकर वहां से गुजर रहे लोगों की जान हलक में आ जाती है। जिस किसी ने भी ये वीडियो देखा हर कोई दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गया।

No comments:

Post a Comment