Bank Strike: 28 और 29 मार्च को बैंक कर्मचारी करेंगे हड़ताल, आज ही निपटा ले जरूरी काम

Bank Strike: 28 और 29 मार्च को बैंक कर्मचारी करेंगे हड़ताल, आज ही निपटा ले जरूरी काम
Bank Strike: बैंक कर्मचारियों की दो दिन 28 और 29 मार्च को हड़ताल है। इस पर देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने मंगलवार को कहा कि बैंकिंग सेवाएं एक हद तक प्रभावित हो सकती हैं क्योंकि विभिन्न कर्मचारी संघों ने 28-29 मार्च को दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है।

कर्मचारी करेंगे हड़ताल
एसबीआई ने कहा कि भारतीय बैंक संघ (IBA) ने उसे सूचित किया है कि अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA), बैंक कर्मचारी संघ (BEFI) और अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ (AIBOI) ने उनके बारे में एक नोटिस जारी किया है।

No comments:

Post a Comment