बदल गए ये नियम, अब आम आदमी की जेब पर पड़ेगा इसका सीधा असर, जानें क्या क्या हुआ बदलाव

दिल्ली। 1 मार्च से नए महीने की शुरुआत हो गई है और आज से कई नियमों में बदलाव हो गया है। गैस सिलेंडर, दूध समेत रोजमर्रा के कई सामान के रेट्स में बढोत्तरी हुई हैं।

महंगा हो गया दूध - हर दिन बढ़ती महंगाई के बीच में दूध की कीमतों में इजाफा हो गया है। अमूल और पराग डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। बता दें नई कीमतें 1 मार्च से लागू हो गई हैं।

गैस सिलेंडर हुआ महंगा - सरकारी तेल कंपनियां हर महीने गैस सिलेंडर की कीमतों को रिवाइज करती हैं। आज भी गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी की गई हैं। दिल्ली में कमर्शियल रसोई गैस 105 रुपये और कोलकाता में 108 रुपये महंगा हो गया है। वहीं, 5 किलो वाले वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत भी 27 रुपये बढ़ा दी गई है।

IPPB ग्राहकों को देना होगा ये चार्ज - इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने अपने डिजिटल सेविंग्स अकाउंट के लिए क्लोजर चार्ज लेना शुरू कर दिया है। आपने भी अगर IPPB में खाता खुलवा रखा है तो आपको भी यह चार्ज देना पड़ेगा। इसके लिए आपको 150 रुपये के साथ में जीएसटी देना होगा। बता दें यह चार्ज 5 मार्च से लागू हो जाएगा।

लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की छूट खत्म - इसके अलावा 1 मार्च से लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने पर मिलने वाली छूट बंद हो जाएगी। सरकार ने 28 फरवरी तक यह छूट देने का ऐलान दिया था। सरकार ने इसकी आखिरी तारीख को 2 बार बढ़ा दिया है। अगर आपने समय सीमा से पहले जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं किया तो आपकी पेंशन रुक जाएगी।

बदल गए हैं बैंको के IFSC Code - डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड (DBIL) और लक्ष्मी विलास बैंक (LVB) ने पुराने IFSC कोड में बदलाव कर दिया है। आपका खाता अगर इस बैंक में है तो आपको आज से चेक पेमेंट करने पर नए IFSC Code का इस्तेमाल करना होगा।

No comments:

Post a Comment