2 मार्च का राशिफल: आय में वृद्धि होगी, कोर्ट-कचहरी से बचें, स्वास्थ्य अच्छा है, जानें अपने राशि का हाल

2 मार्च का राशिफल: आय में वृद्धि होगी, कोर्ट-कचहरी से बचें, स्वास्थ्य अच्छा है, जानें अपने राशि का हाल
मेष राशि - आय में वृद्धि होगी। मन थोड़ा परेशान रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ेगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृषभ राशि - व्यवसाय की स्थिति अच्छी है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोर्ट-कचहरी से बचें।

मिथुन राशि - भाग्य साथ देगा, लेकिन यात्रा में कष्ट संभव है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। स्वास्थ्य अच्छा है लेकिन कोई रिस्क न लें। व्यापार सही दिख रहा है।

कर्क राशि - चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क न लें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

सिंह राशि - जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। मन रंगीन बना रहेगा। छुट्टी सा महसूस करेंगे। बड़ा एन्ज्वॉय करने वाले हैं।

कन्या राशि - विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। थोड़ा डिस्टर्बेंस रहेगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा है। प्रेम और व्यापार का भरपूर साथ है।

तुला राशि - भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम में थोड़ा तू-तू, मैं-मैं हो सकती है।

वृश्चिक राशि - घरेलू सुख बाधित दिख रहा है। गृहकलह के शिकार हो सकते हैं। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य फिर भी अच्छा है।

धनु राशि - रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम पहले से बेहतर है।

मकर राशि - व्यापार में तरक्की दिख रही है। भाग्य साथ दे रहा है। बस अभी निवेश करने से बचें। ताम्रपात्र दान करें।

कुंभ राशि - बुझा-बुझा सा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम में थोड़ी दूरी होगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से असमंजस की स्थिति होगी।

मीन राशि - स्वास्थ्य में कमजोरी का अनुभव करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से थोड़ी दूरी होगी। परेशानी हो सकती है। प्रेम और संतान में भी थोड़ी दूरी है।

No comments:

Post a Comment