श्री देवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने दिखाया बोल्ड लुक, स्टाइलिश ब्लाउज ने खींचा सभी का ध्यान

श्री देवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने दिखाया बोल्ड लुक
दिल्ली। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने अब छोटे से करियर में ही खुद को बखूबी साबित कर दिखाया है। आज लोग सिर्फ उनकी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि स्टाइलिश अदाओं के भी दीवाने हैं।

जाह्नवी ने शेयर किया नया लुक
जाह्नवी ने हाल ही में मशहूर फैशन डिजाइनर पुनीत बलाना के लिए लैक्में फैशन वीक में रैंप पर जलवे बिखेरे हैं। अब उन्होंने इस लुक के फोटोशूट की एक झलक अपने चाहने वालों के साथ इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। इसमें एक्ट्रेस को रेड और व्हाइट कलर के लहंगे पहने अलग-अलग लुक्स में देखा जा रहा है। एक्ट्रेस ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'पुनीत बलाना के रैंप वॉक करना शानदार रहा, मैंने ऐसे लैक्में फैशन वीक में किया था।'

रेड लहंगे में कहर ढा रही हैं एक्ट्रेस
एक्ट्रेस यहां कुछ फोटोज में रेड और गोल्डन कलर का लहंगा पहने दिख रही हैं। जाह्नवी ने इसके साथ काफी स्टाइलिश ब्लाइज कैरी किए है, जिसमें बैकसाइड में सिर्फ डोरियां लगी हुई हैं। एक्ट्रेस ने लाइट शिमरी मेकअप और खुले बालों से अपने इस लुक को कंप्लीट किया है।

No comments:

Post a Comment