पति और बच्चों के सामने दलित महिला से दुष्कर्म, चिल्लाते रहे बच्चें

जयपुर। राजस्थान में धौलपुर में दलित महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कंचनपुर थाना इलाके में 15 मार्च की शाम सरसों की फसल काटकर पति और बच्चों के साथ घर लौट रही दलित महिला के साथ दबंगों ने मारपीट कर ज्यादती की हैं। पीड़िता ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 15 मार्च शाम करीब छह बजे वह सरसों की फसल काटकर पति और बच्चों के साथ घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के आधा दर्जन से अधिक दबंग लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। हथियार की नोक पर आरोपियों ने पीड़िता के पति से मारपीट की। इस दौरान दो आरोपियों ने पति और बच्चों के सामने पीड़िता से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।

पीड़िता ने नामजद केस दर्ज कराया
पीड़िता की शिकायत पर कंचनपुर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है। सीओ विजय कुमार सिंह ने बताया पीड़िता द्वारा दी गई रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ नामजद दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराकर गहनता से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
सूत्रों से मिली जानकारी में मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। जिसे लेकर घटना सामने आई है। हमलावर गांव के दबंग लोग बताए जा रहे हैं। घटना के बाद आरोपी गांव से फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment