मुम्बई। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म बच्चन पांडे सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फिल्म का विरोध भी शुरू हो गया। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद ही अक्षय के फैंस फिल्म का बेसब्री से इंताजर कर रहे थे। पर जब फिल्म सामने आई तो कुछ दर्शक वर्ग का दिल टूट गया और ट्विटर पर #BoycottBachchhanPaandey ट्रेंड होने लगा। लोगों को बच्चन पांडे की कुछ बातें पसंद नहीं आईं और वो बॉयकॉट की मांग करने लगे।
Muslim director strategically portraying Hindu Brahmin as a heartless villain! Why not #BoycottBachchhanPaandey ? Ever saw any Muslim director showing Muslim as a villain? pic.twitter.com/uPqgnn7qQb
— Parshu Ram (@thekarmajudge) March 18, 2022
लक्ष्मी के बाद से ही अक्षय कुमार की हर फिल्म के विरोध का ट्रेंड बनता जा रहा है। तो कुछ लोगों को बच्चन पांडे भी रास नहीं आई। उनका कहना है कि बॉलीवुड जानबूझकर हिंदुओं और ब्राह्मणों की नगेटिव इमेज दिखाता है। अक्षय का फिल्म में निगेटिव रोल है, उनकी एक आंख कांच की है और बात-बात पर मर्डर करते हैं। अब ऐसे कैरेक्टर को पांडे सरनेम देने से लोग भड़क गए।
दरअसल, होली के दिन रिलीज हुई अक्षय कुमार और कृति सेनन की बच्चन पांडे पर लोग इस कदर खफा है कि IMDb पर भी लोगों ने फिल्म को नेगेटिव रिव्यूज देना शुरू कर दिया। एक तो पहले ही बच्चन पांडे की कमाई पर द कश्मीर फाइल्स की सेंधमारी हुई है, दूसरी तरफ लोग इसकी तुलना विवेक अग्निहोत्री की फिल्म से कर रहे हैं।

No comments:
Post a Comment