आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से पिछले साल से ही स्कूल बंद हैं और उसकी वजह से कई कर्मचारी चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउंस का दावा नहीं कर सके हैं। सरकार ने कर्मचारियों की सुविधा का ध्यान में रखते हुए इसकी आखिरी तारीख को 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउंस के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को 2 बच्चों के लिए एजुकेशन अलाउंस मिलता है और यह प्रति बच्चा हर महीने 2,250 रुपये है यानी दो बच्चे पर हर महीने 4,500 रुपये मिलेंगे।
No comments:
Post a Comment