इस महिला का नाम कर्टनी ली हेविट है। उन्होंने बताया कि उन्हें ऑनलाइन ट्रोल किया गया, क्योंकि उनकी उम्र और उनके बेटे की उम्र में बहुत कम फैसला है। कर्टनी ने जो वीडियो टिकटॉक पर शेयर किया है, इसमें वह एक रैप सॉन्ग को गाती हुई दिख रही हैं।
वीडियो में लिखा है, 'जब आप 25 साल के हुए तो आपका 14 साल का 'बोनस सन' है। हमने पहला वीडियो एक साथ किया है, इसने तहलका मचा दिया है'। कर्टनी के इस वीडियो को टिकटॉक पर अब तक 1 करोड़ 60 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। उनके इस वीडियो से कई यूजर्स भी कंफ्यूज हो गए। वैसे बोनस का आशय 'सौतेले रिश्तेदार' के तौर पर भी निकलता है। लेकिन महिला ने ये बात स्पष्ट पर नहीं की है कि ये उनका सौतेला बेटा है, ऐसे में यूजर्स भी कंफ्यूज हो गए।
No comments:
Post a Comment