3 मार्च का राशिफल: इन 3 राशियों को मिलेगी दुनिया की सभी खुशियां, मिलेगा ढेर सारा धन, जानें अपने राशि का हाल

मेष राशि - खुश होने वाले समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा चल रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है।

वृषभ राशि - स्वास्थ्य का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। प्रेम और संतान कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। कुल मिलाकर अच्छी स्थिति चल रही है।

मिथुन राशि - भाग्य साथ दे रहा है। विपरीत परिस्थितियों से आप उबरने लगे हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर कहा जाएगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है।

कर्क राशि - जोखिम बना हुआ है। स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी नहीं कही जाएगी। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी हो गई है। व्यापार में तरक्की कर रहे हैं आप। कोई रिस्क न लें।

सिंह राशि - स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी दिख रही है।

कन्या राशि - शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर लेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बाकी स्वास्थ्य आपका नरम-गरम बना रहेगा।

तुला राशि - प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। संतान को लेकर मन परेशान रहेगा। मानसिक दबाव बना रहेगा। प्रेम की स्थिति मध्यम है।

वृश्चिक राशि - घरेलू सुख बाधित दिख रहा है। घर में थोड़ी अशुभता बनी रहेगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा है। प्रेम सही है।

धनु राशि - अच्छी स्थिति है। अपनों का साथ मिल रहा है। आपकी ऊर्जा का स्तर बहुत अच्छा है। पराक्रम इस समय कर डालेंगे आप। स्वास्थ्य आपका सही चल रहा है।

मकर राशि - निवेश करने से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। बाकी स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम की स्थिति में काफी समीपता है। सिर्फ निवेश से बचना है।

कुंभ राशि - मन की स्थिति थोड़ी मद्धिम दिख रही है। बाकी आप धीरे-धीरे उबरते जाएंगे। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम में दूरी है। व्यापार धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है।

मीन राशि - खर्च की अधिकता मन परेशान करेगी। हालांकि शुभ कार्यों में खर्च होगा, लेकिन फिर भी मन परेशान रहेगा। मध्यम समय कहा जाएगा। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा परेशान कर सकती है।

No comments:

Post a Comment