जनधन खाता धारकों को केंद्र सरकार दे रही है 10000 रुपये, फटाफट उठाए लाभ

PM Jan Dhan Yojana: केंद्र सरकार की ओर से ग्राहकों को जनधन खाते पर पूरे 10,000 रुपये का फायदा मिलेगा। अगर आपने अभी तक इस सुविधा का लाभ नहीं लिया है तो फटाफट इन सुविधाओं का फायदा ले सकते हैं।

सरकारी योजनाओं में मिलता है फायदा
केंद्र सरकार ने ग्राहकों में बैंकिंग सुविधाओं का विकास करने के लिए जनधन खाते की सुविधा को शुरू किया था। इसके अलावा सभी सरकारी स्कीम का पैसा भी आम जनता को इसी खाते में मिलता है।

मिलती है ओवरड्राफ्ट की सुविधा
सरकार इस खाते में ग्राहकों को ओवरड्राफ्ट की सुविधा देती है। अगर आपके खाते में बैलेंस नहीं भी होगा आप तब भी 10,000 रुपये तक का ओवरड्राफ्ट ले सकते हैं। पहले ये रकम 5000 रुपये हुआ करती थी, जिसको अब सरकार ने बढ़ाकर 10,000 कर दिया है।

कौन ले सकता है ये सुविधा?
इस अकाउंट में ओवरड्राफ्ट की सुविधा के लिए अधिकतम उम्र सीमा 65 साल है। ओवरड्राफ्ट सुविधा का फायदा उठाने के लिए आपका जन धन अकाउंट कम से कम 6 महीने पुराना होना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर केवल 2 हजार रुपये तक की ऑवरड्रॉफ्ट की मिलती है।

क्या है इसकी खासियत
प्रधानमंत्री जनधन योजना में आप फ्री में खाता खुलवा सकते हैं।
इसके साथ ही कोई भी मिनिमम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं होती है।
जनधन खाते के साथ में बैंक ग्राहकों को ओवरड्राफ्ट की सुविधा देता है।
इस कार्ड के जरिए आप खाते से पैसा निकालने के साथ-साथ खरीदारी भी कर सकते हैं और आपको कई खास ऑफर्स मिल सकते हैं।

No comments:

Post a Comment