दरअसल 10 मार्च को 5 राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद आदर्श आचार संहिता हट गई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि केद्रीय कैबिनेट की अगली बैठक में सरकार डीए पर फैसला ले सकती है। अभी सरकारी कर्मचारियों को 31 फीसदी DA मिलता है। 3 फीसदी की बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में अधिकतम 20,000 रुपये और न्यूनतम 6480 रुपये तक की बढ़ोतरी हो जाएगी। कर्मचारियों का डीए बढ़कर 34 फीसदी हो जाएगा। AICPI के आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2021 तक डीए 34.04 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इस आंकडें के मुताबिक इस बार डीए 3 फीसदी बढ़ेगा। अगर कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये महीना है। नया डीए (34%) होने पर 6120 रुपये प्रति माह मिलेगा। अभी डीए 31% होने पर 5580 रुपये मिल रहे हैं। आपका मासिक वेतन में 540 रुपये प्रति महीना मिलेगा। यानी सालाना आपको 6,480 रुपये मिलेगा।
केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, 16 मार्च को मिलेगा बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को होली से पहले बड़ा तोहफा दे सकती है। दरअसल 16 मार्च को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होने जा रही है, इस बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी, 18 महीने के बकाए एरियर समेत कई मांगों पर सरकार बड़ा फैसला कर सकती है। इससे 50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी और 65 लाख से अधिक पेंशनर्स को इसका फायदा होगा। दरअसल जनवरी 2022 के लिए डीए का ऐलान होना है। उम्मीद के मुताबिक इसबार भी महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा होगा। इससे केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो सकती है। 16 मार्च को कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगने की संभावना है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment