12 मार्च 2022 का राशिफल: व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा, स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, जानें अपने राशि का हाल

12 मार्च 2022 का राशिफल: व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा, स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, जानें अपने राशि का हाल
मेष राशि - स्वामी मंगल रत्न मुंगा
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी।

वृष राशि - स्वामी शुक्र रत्न हीरा
मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा।

मिथुन राशि - स्वामी बुध रत्न पन्ना
अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न होगी। शोक समाचार मिलेगा। दौड़धूप अधिक रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय में कमी रहेगी।

कर्क राशि - स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती 
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी।

सिंह राशि - स्वामी सूर्य रत्न माणकीय 
विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। कोर्ट-कचहरी के काम बनेंगे।

कन्या राशि - स्वामी बुध रत्न पन्ना
नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे। यात्रा की योजना बनेंगी। कोर्ट-कचहरी में लाभ की स्थिति बनेगी। समय शुभ रहेगा।
तुला राशि - स्वामी शुक्र रत्न हीरा
तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। आय बनी रहेगी। धन प्राप्ति अच्छी होगी।

वृश्चिक राशि - स्वामी मंगल रत्न मुंगा
यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभकारी रहेगा। निवेश शुभ रहेगा।

धनु राशि - स्वामी गुरु रत्न पुखराज
योजना फलीभूत होगी। प्रयास सफल रहेगा। समस्या का हल मिल जाएगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में बनी रहेंगी।

मकर राशि - स्वामी शनि रत्न नीलम
बनते काम बिगड़ेंगे। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। खर्च अधिक होगा। कर्ज लेना पड़ेगा।

कुंभ राशि - स्वामी शनि रत्न नीलम
भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा।

मीन राशि - स्वामी गुरु रत्न पुखराज 
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार की प्राप्ति होगी। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि संभव है।
 
श्री सुरेश कुमार आसवानी जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र 
बालाजी नगर माकड़वाली रोड वेशाली नगर अजमेर

No comments:

Post a Comment