LPG Cylinder Connection: अब मिस्ड कॉल देकर मिलेंगा LPG कनेक्शन, जानें क्या है तरीका

दिल्ली। अगर आप भी हर महीने गैस स‍िलेंडर की बुकिंग करते है तो यह खबर आपके लिए है। गैस स‍िलेंडर बुक करना अब बहुत ही आसान हो गया है। एलपीजी कनेक्‍शन के लिए सिर्फ एक मिस्‍ड कॉल देना होगा। इसके बाद आपको आसानी से रसोई गैस का कनेक्‍शन मिल जाएगा।

मिस्ड कॉल पर गैस सिलिंडर कनेक्शन
गैस स‍िलेंडर बुक करने के ल‍िए अब कहीं जाने क‍ि जरूरत नहीं है आप आसानी से घर बैठे ही रसोई गैस ​सिलिंडर बुक करा सकते हैं। सरकारी ऑयल कंपनियां ग्राहकों को रसोई गैस रिफिल कराने के लिए एक खास सुविधा दे रही हैं। इण्डेन गैस के ग्राहकों के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करना अब एक मिस्ड कॉल दूर है। बता दें कि इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी है कि अब ग्राहक एक मिस्ड कॉल देकर भी गैस कनेक्शन पा सकते हैं।

ऐसे बुक कराएं एलपीजी सिलेंडर
1. अपने रजिस्टर्ड नंबर से 8454955555 पर मिस कॉल दें।
2. भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) के जरिये भी एलपीजी सिलेंडर रिफिल करा सकते हैं।
4. कस्टमर्स 7588888824 पर वॉट्सऐप मेसेज के जरिये सिलेंडर भरवा सकते हैं।
5. इसके अलावा 7718955555 पर एसएमएस या आईवीआरएस करके भी बुकिंग कर सकते हैं।
6. अमेज़न और पेटीएम के जरिये भी सिलेंडर भरवाया जा सकता है।

ऑनलाइन तरीके से लिंक करना
अपने मोबाइल नंबर को इंडेन गैस कनेक्शन से रजिस्टर कराएं। इसके बाद आधार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
वेबसाइट पर जाने के लिए इस लिंक पर https://rasf.uidai.gov.in/seeding/User/ResidentSelfSeedingpds.aspx
खुले पेज पर सभी जरूरी जानकारी भरें।
इसमें आपको बेनिफिट टाइप में एलपीजी, स्कीम का नाम में आईओसीएल भरना है और अपने इंडेन वितरक का नाम चुनें।
अपनी ग्राहक संख्या लिखें। आधार नंबर डालने से पहले आपको मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी लिखना होगा।
सबमिट बटन पर इसके बाद आपके मोबाइल, ईमेल पर एक ओटीपी आएगा।
आपको वन टाइम पासवर्ड डालना होगा। फिर आप सबमिट बटन पर दीजिये, आपकी लिंकिंग की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

ऑफलाइन गैस कनेक्शन को आधार से करें लिंक
एलपीजी की पासबुक, ई-आधार कार्ड और लिंक कराने का आवेदन जैसे दस्तावेज तैयार करिए।
आप इंडेन की वेबसाइट से भी आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके लिए आप इस पेज पर जाइए: http://mylpg.in/docs/unified_form-DBTL.pdf
यह आवेदन फॉर्म ऐसा दिखता है। इसके बाद आप अपना ग्राहक आईडी और अन्य जानकारी लिखें। संबंधित दफ्तर (एजेंसी) में जमा करें या डाक से भेज दें।
यह ध्यान रखें कि आपके पास इसकी पावती जरूर हो। आपकी की तरफ से दी गई सभी जानकारी वेरीफाई करने के बाद अधिकारी आपके इंडेन गैस कनेक्शन को आधार से लिंक कर देंगे।

No comments:

Post a Comment