ब्यूटी पार्लर जिस इलाके में है वह इलाका एक्जीविशन रोड का इलाका है। गांधी मैदान थाना पुलिस को इस बात की जैसे ही सूचना मिली हरकत में आई। पुलिस ने एक्जीविशन रोड स्थित गगन अपार्टमेंट में छापेमारी की। अब पुलिस पकड़ी गई लड़कियों के अलावा कई अन्य आने-जाने वाली लड़कियों का भी पता लगाने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि यहां के छोटे-छोटे कमरों में बिस्तर लगा था, जहां लड़कियों को प्रति ग्राहक कम से कम 3000 रुपए पर भेजा जाता था। लड़कियों को न सिर्फ अलग-अलग इलाकों से यहां बुलाया जाता था बल्कि उन्हें कुछ जगहों पर सप्लाई करने की भी बात सामने आ रही है।
No comments:
Post a Comment