Gold Silver Price: सोने की कीमत में हुई मामूली बढ़त, चांदी की कीमत स्थिर, जानें ताजा कीमत

Gold Silver Price
Gold Silver Price: सोमवार को देश के रिटेल बाजार में सोना और चांदी के दाम में मामूली गिरावट देखने को मिली है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना सोमवार को 10 रुपए प्रत‍ि दस ग्राम की मामूली गिरावट के साथ 50180 रुपए प्रत‍ि दस ग्राम पर बिक रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना शनिवार को 10 रुपये की गिरावट के साथ 45,990 रुपये पर बिक रहा है। दूसरी ओर चांदी की कीमत में सोमवार को कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में चांदी 64000 रुपए प्रत‍ि किलोग्राम पर बनी हुई है।

शहरों में कितने हुए दाम
गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 24 कैरेट सोना 50,180 रुपए पर बिक रहा है। इन शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,990 रुपए है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 51,620 रुपए पर बिक रहा है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 47,320 रुपए है। उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण देश भर में सोने और चांदी की कीमतें बदलती रहती हैं। चेन्नई में 1 किलो चांदी की कीमत 68,600 रुपए है। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में कीमत 64,000 रुपए है।

No comments:

Post a Comment