e-shram card: ई-श्रम कार्ड धारकों की हुई मौज, सरकार खातें में बेच रही इतने रुपये की किश्त, जानिए

दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण काल में आम लोगों से लेकर कारोबारियों तक को खासा आर्थिक नुकसान भुगतना पड़ा है। लॉकडाउन में काम छिनने से आमजन के सामने पैसा कमाना सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है। केंद्र व राज्य सरकारें भी गरीब, मजूदरों की मदद को आगे आ रही हैं। सरकार की ई-श्रम कार्ड योजना इन दिनों लोगों की पहली पसंद बनी हुई है।

सरकार इस योजना से जुड़े लोगों के लिए किस्त खाते में डाल रही है। अगर आपका भी नाम इस योजना से जुड़ा है तो फिर आपकी मौज है। ई-श्रम कार्ड धारकों के खाते में अगली किस्त भेजी शुरू कर दी है। आप बिना देर लगाए बैंक जाकर अकाउंट को चेक कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने पिछले महीने 1,000 रुपये की किस्त भेजी थी, जिसका करोड़ों लोगों को लाभ हुआ था। ई-श्रम कार्ड योजना के तहत सरकार हर महीना 500 रुपये खाते में डाल रही है। इस योजना से करोड़ों लोग जुड़े हैं।

ऐसे चेक करें स्टेटस

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में एक हजार रुपये की किस्त आई है या नहीं, तो आप ऐसे में अपनी बैंक खाते की पासबुक लेकर बैंक जाएं और वहां उसमें एंट्री कराएं। इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आपके खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं या नहीं।

वहीं, अगर आपने अपने बैंक खाते का एटीएम कार्ड बनवा रखा है, तो आप अपने नजदीकी एटीएम में जाकर भी चेक कर सकते हैं। आप यहां पर बैंक स्टेटमेंट निकालकर देख सकते हैं कि आपके खाते में पैसे पहुंचे हैं या फिर नहीं। इसके अलावा आप ऑनलाइन बैंकिंग का भी इस्तेमाल करके चेक कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment