मेष राशि - रुका हुआ काम चल पड़ेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वयं नतमस्तक होंगे। व्यापार, प्रेम और व्यवसाय आपका सही दिशा में चल रहा है।
वृषभ राशि - व्यक्ति के लिए लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करना अच्छा रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है।
मिथुन राशि - स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। परेशानियों का हल निकलेगा। आप आगे बढ़ेंगे। मन को थोड़ा सा ध्यान में रखिए। कलह से बचें। खासकर गृहकलह से।
कर्क राशि - व्यवसायिक सफलता का योग बन रहा है। भाइयों-मित्रों का साथ होगा। इसकी वजह से तरक्की करते दिख रहे हैं। स्वास्थ्य भी पहले से सुधार की ओर है।
सिंह राशि - स्थिति अच्छी मानी जाएगी। केंद्र में गुरु आपके दाम्पत्य जीवन को सुधार रहा है। रोजी-रोजगार और प्रेम में सुधार है।
कन्या राशि - बहुत अच्छी ऊर्जा का संचार आपमें है। आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। चहकते दिख रहे हैं। समाज में सराहे जा रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा है।
तुला राशि - मन थोड़ा परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता से चिंतित हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम की स्थिति अच्छी है।
वृश्चिक राशि - आय में आशातीत बढ़ोत्तरी दिख रही है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम की स्थिति बहुत बेहतर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चलते जा रहे हैं।
धनु राशि - स्थिति अच्छी कही जाएगी। व्यापारिक मामले में बहुत अच्छी स्थिति चल रही है। व्यापार में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। बढ़चढ़ कर लाभ हो रहा है। स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर है।
मकर राशि - भाग्यवर्धक स्थिति है। विपरीत परिस्थितियों से उबर रहे हैं। जीवन में तरक्की कर रहे हैं। भाग्य साथ दे रहा है। यात्रा में लाभ है। प्रेम और संतान में थोड़ी दूरी है लेकिन प्रेम अच्छा चल रहा है। व्यापार भी ठीक चल रहा है।
कुंभ राशि - एक-दो दिन समय और थोड़ा गड़बड़ रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। व्यापार सही चलेगा।
मीन राशि - आनंददायक जीवन चल रहा है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम का भरपूर साथ है। व्यापार भी आपका तरक्की कर रहा है।
No comments:
Post a Comment