सैलरी में बढ़ोतरी - सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CPSEs के बोर्ड लेवल और बोर्ड लेवल के नीचे के अधिकारियों को इस बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी से इन कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी होगी। वहीं अब केंद्रीय कर्मचारियों को इंतजार है कि सरकार कब उनके बकाया डीए एरियर के भुगतान का ऐलान करेगी।
इन कर्मचारियों को इंतजार - केंद्रीय कर्मचारिों तो 148 महीने के DA एरियर का सभी कर्मचारियों को इंतजार है। कर्मचारिय़ो को इंतजार है कि सरकार कब उनके बकाया डीए एरियर के भुगतान का ऐलान करेगी। हालांकि मीडिया खबरों की माने तो अभी ये इंतजार खत्म नहीं होता दिख रहा है। सरकार एरियर भुगतान को लेकर अभी विचार नहीं कर रही है। आपको बता दें कि जनवरी 2020 से जून 2021 तक सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के भुगतान को रोक दिया था। सरकार ने डीए बहाली की घोषणा तो कर दी, लेकिन इस वक्त का डीए एरियर अब तक कर्मचारियों को नहीं मिला है, जिसका इंतजार कर्मचारी कर रहे हैं। वहीं उम्मीद की जा रही है कि केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है और उनका डीए 31 फीसदी से बढ़ाकर 34 फीसदी किया जा सकता है।
No comments:
Post a Comment