3 फरवरी का राशिफल: व्यापार अच्छा चल रहा है, स्वास्थ्य में सुधर है, धनागमन होगा, जानें अपने राशि का हाल

3 फरवरी का राशिफल: व्यापार अच्छा चल रहा है, स्वास्थ्य में सुधर है, धनागमन होगा, जानें अपने राशि का हाल
मेष राशि - खासकर आय, आर्थिक क्रिया, यात्रा और शुभ समाचार के लिए शुभ समय है। व्यापार तो बहुत अच्छा चल रहा है।

वृषभ राशि - कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सुधर चुका है।

मिथुन राशि - रुका हुआ काम चल पड़ेगा। परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है लेकिन प्रेम-व्यापार का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है।

कर्क राशि - बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है।

सिंह राशि - बहुत खुशहाल समय है। व्यापार में चार चांद लगेगा। जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी दूर होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत है।

कन्या राशि - बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

तुला राशि - बच्चों की तरफ से कुछ खुशहाल समाचार मिल सकता है। नवप्रेम का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य सुधर चुका है। प्रेम और संतान उत्तम दिख रहे हैं।

वृश्चिक राशि - भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। घर में सुखद वातावरण होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम का साथ है, व्यापारिक दृष्टिकोण से खुशहाल समय रहेगा।

धनु राशि - पराक्रम रंग लाएगा। खुशहाल समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य, व्यापार बहुत अच्छा है। प्रेम में भी समीपता आ चुकी है।

मकर राशि - धनागमन होगा। कुटुम्बीजनों में वृद्धि होगी। वाणी से जग जीत लेंगे आप। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।

कुंभ राशि - आकर्षण के केंद्र बनेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। बड़े शुभ व्यक्ति माने जाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान थोड़ा मध्यम है।

मीन राशि - खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी लेकिन यदि सोचेंगे तो सही जगह पर खर्च करेंगे। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम और व्यापार का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।

No comments:

Post a Comment