टाइट ड्रेस पहनकर बेटे को स्कूल छोड़ने आई महिला, सोशल मीडिया पर ट्रॉल हुई महिला

टाइट ड्रेस पहनकर बेटे को स्कूल छोड़ने आई महिला, सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई महिला
बोलीविया। सोशल मीडिया पर अक्सर मॉडल्स और एक्ट्रेसेस को अपनी ड्रेस को लेकर ट्रॉलिंग का शिकार होना पड़ता है। हाल ही में मशहूर सिंगर स्टेसी सोलोमन ने अपने साथ घटी उस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर खुलासा किया हैं। मॉडल अपने बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए गई थीं, लेकिन उनकी ड्रेस ऐसी थी कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पीछे से छिपकर रिकॉर्ड किया गया वीडियो

'द सन' की खबर के मुताबिक, मॉडलिंग के साथ-साथ वकालत करने वालीं वैनेसा मेडिना हाल ही में अपने बेटे को छोड़ने के लिए स्कूल गईं थी। इस दौरान उन्होंने पिंक कलर का शॉर्ट प्लेसूट पहना हुआ था। वैनेसा का मालूम नहीं था कि जब वो गाड़ी से उतरकर अपने बेटे को स्कूल के अंदर छोड़ने जा रही हैं, तो कोई पीछे से छिपकर उनका वीडियो बना रहा था। वैनेसा मेडिना को इस बात का पता तब चला, जब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

'बेटे के सामने कितने खराब कपड़े पहने हैं'

वीडियो में नजर आ रहा था कि वैनेसा ने एक स्किन टाइट प्लेसूट पहना हुआ था और इस वीडियो को उसी स्कूल में पढ़ने वाले किसी बच्चे की मां ने पीछे से रिकॉर्ड किया था। वीडियो में उस महिला की आवाज भी सुनाई दी, जिसने ये वीडियो अपनी गाड़ी के अंदर से रिकॉर्ड किया। वीडियो बनाने वाली महिला का कहना था कि इस मां ने अपने बेटे के सामने कितने खराब कपड़े पहने हुए हैं।

No comments:

Post a Comment