बकरी के बच्चे के सिर पर आंख
बता दें कि यह घटना कुछ ही दिनों पहले की है जो अब पूरी दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी हुई है। बकरी के इस अनोखे बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। जैसा की हमने आपको बताया यह अजीबोगरीब घटना तुर्की के एक किसान की यहां हुई है।
डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक किसान के यहां की पालतू बकरी ने ऐसा बच्चा दिया जिसे देख सब हैरान रह गए। इतना ही नहीं बल्कि कुछ लोग तो डर के मारे वहां से भागने भी लगे क्योंकि इसकी शक्ल आम बकरी के बच्चों की तरह नहीं दिख रही थी। बकरी के इस बच्चे के सिर पर आंखें दिखाई दे रही हैं, यह बकरी एकदम स्वस्थ है और अच्छी है।
जानकारी के मुताबिक बकरी के मालिक का नाम अहमद कर्ताल है। उन्होंने बताया कि जैसे ही बकरी ने बच्चे को जन्म दिया तो हर कोई ऐसा नजारा देख दंग रह गया। बता दें कि उसकी दोनों आंखें उसके माथे पर उगी हुई हैं। पिछले 25 साल से जानवर पालने का काम कर रहे 40 साल के कर्ताल किलिस प्रांत में रहते हैं। उन्होंने इससे पहले कभी भी ऐसी एक आंख वाली बकरी नहीं देखी। उन्होंने कहा कि जब पहली बार वे नवजात बकरी को देखने लगे तो डर के मारे उनके भी हाथ-पांव कांपने लगे।
No comments:
Post a Comment