नौकरी का झांसा देकर किया गैंगरेप, फिर जो किया उसे जानकर काँप जाएंगी रूह

gang rape on the pretext of job
जयपुर। महिलाओं के प्रति अपराध की घटनाएं थमनें का नाम नहीं ले रही है। अब राजस्थान के चुरू जिले में दिल दहला देने वाली  घटना सामने आई हैं। यहां चुरू शहर में एक 25 वर्षीय युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया है और वारदात के बाद युवती को पहली मंजिल की खिड़की से नीचे फेंक दिया गया।

चुरू में रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना - पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी है, कि यह घटना शुक्रवार को चुरू शहर में रेलवे स्टेशन के पास घटित हुई है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता शुक्रवार को नई दिल्ली से एक आरोपी द्वारा नौकरी की पेशकश करने के बाद चुरू आई थी। जब वह चुरू पहुंची तो नौकरी का ऑफर देने वाले व उसके अन्य तीन साथी लड़की को एक होटल के कमरे में ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

गैंगरेप के बाद पहली मंजिल की खिड़की से बाहर फेंका - पीड़िता की शिकायत में बताया कि देवेंद्र सिंह और विक्रम सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके हाथों को रस्सी से बांधकर इमारत की खिड़की से बाहर फेंक दिया। घटना सामने आने के बाद पुलिस उपाधीक्षक ममता सारस्वत ने बताया कि शुक्रवार को पीड़िता का मेडिकल कराया गया। आरोपी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि दो अन्य आरोपियों की पहचान भवानी सिंह और सुनील राजपूत के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

No comments:

Post a Comment