वृषभ राशि - भाग्य साथ दे रहा है। व्यापार की स्थिति निरंतर अच्छी हो रही है। प्रेम की स्थिति पहले से सुधर चुकी है। बहुत अच्छी स्थिति है।
मिथुन राशि - चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। एक सुखद स्थिति कही जाएगी। प्रेम में थोड़ी तू-तू, मैं-मैं हो सकती है।
कर्क राशि - सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता है। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी नहीं कही जाएगी, लेकिन व्यापारिक स्थिति आपकी ठीक है।
सिंह राशि - मन परेशान रहेगा। खर्च को लेकर या किसी भी अज्ञात चीजों को लेकर सोचेंगे। काल्पनिक चीजों को सोचेंगे, मन को परेशान रखेंगे। बाकी व्यापार और प्रेम की स्थिति लगभग अच्छी रहेगी।
कन्या राशि - मनवांक्षित फल पा सकते हैं। प्रेम में नयापन रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। स्थिति बड़ी सुखद रहेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक मामले सुलझेंगे।
तुला राशि - स्थिति अच्छी चल रही है। कोई नकारात्मकता नहीं है। स्वास्थ्य में सुधार है। व्यवसायिक लाभ होता दिख रहा है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिल सकती है। प्रेम में अपनापन है।
वृश्चिक राशि - भाग्य साथ देगा। जोखिम से उबर चुके हैं। प्रेममय हो गए हैं आप। संतान की स्थिति अच्छी है। सब कुछ बढ़िया है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत है। यात्रा में लाभ होगा। भाग्य साथ देगा।
धनु राशि - जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। एक जटिल समय से गुजर रहे हैं लेकिन अपनों के साथ से आप चीजों को अच्छे से हैंडल कर लेंगे।
मकर राशि - जीवनसाथी का सानिध्य होगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत है।
कुंभ राशि - शत्रुओं पर विजय पाएंगे। थोड़ा डिस्टर्बिंग समय रहेगा। बहुत कुछ सीखेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है।
मीन राशि - सुखद समय है। खासकर विद्यार्थियों के लिए। नवप्रेम की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक चंचलता बनी रहेगी जो बहुत अच्छा नहीं है। स्वास्थ्य, प्रेम अच्छा है लेकिन अतिभावुकता में कोई निर्णय मत लीजिएगा।
No comments:
Post a Comment