चाणक्य के अनुसार ये तीन चीजें मिल गई तो धरती पर ही स्वर्ग जैसा मिलेंगा सुख, जानें

चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य द्वारा वर्णित नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं। इसके साथ ही चाणक्य ने कुछ ऐसी चीजों के बारे में भी बताया है, जो व्यक्ति को धरती पर ही स्वर्ग जैसा सुख प्रदान करने में सहायक हैं।

  • पुत्र आज्ञाकारी हो
  • चाणक्य नीति कहती है कि जिस पिता की संतान आज्ञाकारी हो उसके पिता के लिए धरती पर स्वर्ग है। जिस पिता की संतान उसका ध्यान रखने वाली हो, उचित आदर और सम्मान प्रदान करती हो, ऐसे पिता अति भाग्यशाली होता है।
  • पत्नी का पूर्ण सहयोग मिलना
  • जिस व्यक्ति के पास योग्य पत्नी है उसके लिए धरती पर ही स्वर्ग है। कुशल और बुद्धिमान पत्नी , पति की सफलता में विशेष भूमिका निभाती है। चाणक्य के अनुसार पत्नी की पहचान संकट के समय ही होती है।
  • अपने धन पर संतोष करें
  • आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस व्यक्ति के पास संतोष है, उसे दुख कम घेरते हैं। धन के लोभ के कारण व्यक्ति अपना सुख और चैन त्याग देते हैं, जिस कारण जीवन में जटिलताएं और परेशानियां जन्म लेती हैं।

No comments:

Post a Comment