स्कूल के अंदर नाबालिक छात्रा से की अश्लील हरकतें, फिर छात्रा ने किया ये…

जयपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले के सरकारी स्कूल में नाबालिग लड़की को तंग करना एक लड़के को भारी पड़ गया। घटना बयाना थाना क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक सरकारी स्कूल की है। जहां 11वीं कक्षा की छात्रा ने अपनी क्लास में पढ़ने वाले छात्र के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि जब वह स्कूल में थी तो 11वीं कक्षा के एक छात्र ने उसे क्लास के अंदर पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। छात्रा ने इसका विरोध भी किया लेकिन छात्र नहीं रुका। छात्रा ने किसी तरह खुद को उसके चुंगल से छुड़वाया और घर जाकर इस बारे में अपने परिजनों को बताया।

उसके बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ बयाना थाने पहुंची और छात्र के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बयाना थाना प्रभारी पूरन चंद ने बताया कि एक छात्र द्वारा लड़की के साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत दर्ज की गई है। जिस पर कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment