पति ने अपनी पत्नी का किया अपहरण, फिर पेड़ से बांधकर किया ऐसा हाल

जयपुर। राजस्थान में एक शराबी पति ने पहले मायके में रह रही पत्नी का अपहरण किया। फिर इसके बाद दोस्तों के साथ उसे ले जाकर पेड़ से बांध दिया और महिला की बुरी तरह से पीटा। घर वालों को जानकारी मिलने पर उन्होंने अपनी बेटी को छुड़वाया और थाने में जाकर पुलिस के पास केस दर्ज करवाया। यह मामला बांसवाड़ा जिले के अंबापुरा थाना क्षेत्र का है। यहां पति ने खुद की पत्नी का अपहरण उस समय किया, जब वो किसी काम से सहेलियों के साथ बाजार गई हुई थीं।

बताया जा रहा है कि पति और उसके दोस्त महिला को जबरन जीप में बिठाकर ले गए। अंबापुरा थाने के एसआई गजवीर सिंह ने बताया कि कृष्णा डामोर की सात वर्ष पूर्व केशू डामोर के साथ शादी हुई थी। पति को शराब की लत थी और वो आए दिन पत्नी को पीटता रहता था। इससे तंग आकर पत्नी नवाखेड़ा स्थित अपने मायके आ गई। एक साल से वो अपनी मां के साथ ही रह रही थी। पीड़िता कृष्णा शुक्रवार को अपनी सहेली और पड़ोसी संगीता पत्नी कालू और शारदा के साथ बाजार कुछ सामान खरीदने गई थी। इस बीच उसका पति केशू और उसके मित्र मोहनलाल कटारा व अन्य वहां बाइक पर पहुंच गए।

केशू ने पत्नी को सरेबाजार पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद एक जीप में उसे जबरन बैठाकर अपने साथ ले गए। पीड़िता के साथ रास्ते में भी भी मारपीट की गई। पीड़िता का कहना है कि जीप में देवरानी मनीषा और सास सविता भी मौजूद थीं। इन दोनों ने भी महिला को थप्पड़ जड़े। घर ले जाकर युवक ने अपनी पत्नी को पेड़ से बांध दिया और परिवार के सभी सदस्यों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की।

No comments:

Post a Comment