वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पिता अपनी बेटी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए बस में बैठा रहा है, इस दौरान वो उसे खूब लाड़ प्यार करता है और अपनी भावनाओं को कंट्रोल नहीं कर पाता और फूट-फूट कर रोने लगता है। उसकी बेटी भी रोती हुई नजर आती है। ये झकझोरने वाला वीडियो लोगों की आंखों में भी आंसू ला देता है।
UNBEARABLE. 💔 A Ukrainian father says goodbye to his family as he sends them to a safe zone and prepares to stay back and fight. (via straightoutathesixtv) #RussiaUkraineConflict pic.twitter.com/M7logpDlNS
— Josh Benson (@WFLAJosh) February 24, 2022
बता दें कि गुरुवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति लोडिमिर जेलेंस्की ने अपने देश की जनता से कहा था कि यूक्रेनी सरकार उन सभी नागरिकों को हथियार देगी जो रूसी सेना के खिलाफ अपने देश की रक्षा करना चाहते हैं। इसी कारण ये शख्स अपने परिवार के साथ सुरक्षित स्थान पर नहीं गया और उसने लड़ने का फैसला किया। सोशल मीडिया पर इस शख्स की काफी तारीफ हो रही है।
No comments:
Post a Comment