पति मोबाइल पर देख रहा था लड़कियों की फ़ोटो, फिर पत्नी ने ऐसे पकड़ा, वीडियो देख छूट जाएंगी हंसी

Husband
सोशल मीडिया पर पति-पत्नि की नोकझोंक वाली वीडियोज लोगों द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं। कुछ वीडियो बहुत फनी होते हैं, जिन्हें देखकर खुद की हंसी पर कंट्रोल कर पाना मुश्किल हो जाता है।अक्सर आपने देखा होगा कि कई बार पति कई बार अपनी पत्नी से बातें छुपाने की कोशिश करते हैं, लेकिन उन्हें इस बात की कतई खबर नहीं होती है कि पत्नी उनके रग-रग से वाकिफ होती हैं। कहने का मतलब है पति डाल-डाल तो पत्नी पात-पात हैं। कुछ ऐसा ही इस वीडियो से सामने आया है, जिसमें पति चोरी से मोबाइल में लड़कियों की फोटो देख रहा था, लेकिन पत्नी ने कुछ ऐसा जुगाड़ किया। जिसके बारे में शायद पति ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा।

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि पति-पत्नी आराम से सोफे पर लेटी हुई होती है। पत्नी ने पति के सिर की तरफ वाली दीवार पर अपने पैर रखे हुए हैं। उसने अपने पैरों के बीच अपना मिरर फंसा रखा है और वहीं पति मोबाइल पर लड़कियों की फोटो देख रहा होता है, लेकिन उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि पत्नी तो उसकी पल-पल की हरकतों पर नजर रखे हुए है। इसके बाद पत्नी पूछती है कि क्या देख रहे हो, पत्नी की बात सुनकर पति जल्दी से अपनी स्क्रीन बदलता है और कुत्ते की फोटो दिखाने लगता। जिसे देखकर पत्नी गुस्से से आग बबूला हो जाती है और पैर घूमाकर उसे जोरदार मारती है।

No comments:

Post a Comment